एंटी-रोमियो टीम की कार्रवाई, तीन मनचले गिरफ्तार

जौनपुर। महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना खेतासराय पुलिस की एंटी-रोमियो टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मनचलों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय चालान कर दिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

  1. शुभमू प्रजापति पुत्र उदयराज प्रजापति निवासी गोलाबाजार थाना खेतासराय
  2. अकरम पुत्र मोहम्मद खालिद निवासी मानीकला थाना खेतासराय
  3. मनीष प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति निवासी ग्यासपुर नोनारी थाना खेतासराय शामिल हैं।

इन तीनों अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न स्थानों से पकड़कर धारा 170/126/135 बीएनएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल पाठक, उपनिरीक्षक सुरेन्द्रनाथ यादव, उपनिरीक्षक रविन्द्रनाथ तिवारी, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अम्बिका यादव के साथ महिला पुलिसकर्मी रीना राव, नेहा यादव, मंजू बाला और पूजा कुमारी शामिल रहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा और उत्पीड़न की रोकथाम के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Related

JAUNPUR 3609380772270011412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item