छिनैती व रंगदारी मांगने के आरोपियों पर फर्ज हुआ मुकदमा

 

जफराबाद।लाईनबाजार क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी एक युवक से रंगदारी मांगने और लूट करने के आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गयी है। 

क्षेत्र के शिवापर गांव निवासी शुभम कुमार ने आरोप लगाया है की गुरुवार को वह शहर से घर लौट रहा था।रास्ते में मौर्या मार्किट के पास रूककर एक दुकान से दुध लेने लगा। तभी  विकास नाम का एक युवक अपने सात अन्य साथियों के साथ आकर शुभम को मारने पीटने लगा। आरोप है कि वे लोग उससे 20 हजार रूपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर वे लोग उसे मारते पीटते हुए मुरादगंज लखनऊ हाइवे के पास तक ले गये। और रंगदारी की रकम घर से लाकर मंगवाने का दबाव बनाने लगे। इस बीच कुछ लोगों के बीच बचाव के  बाद वे सभी वहां से निकल लिये। वे लोग उसकी मोबाईल सहित 17 सौ रूपये लूट कर लेते गये। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया की पीड़ित शुभम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Related

JAUNPUR 430803977581627777

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item