शिक्षा मित्र के आकस्मिक निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के कम्पोजिट विद्यालय कठार पर शिक्षा मित्र पद पर कार्यरत पवन कुमार सिंह (52) का बृहस्पतिवार की देर रात निधन हो गया। जिससे शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्राम भटेवरा निवासी पवन सिंह विगत दो दशकों से कम्पोजिट विद्यालय कठार पर शिक्षा मित्र पद पर सेवा दे रहे थे। शिक्षा मित्रों का समायोजन होने पर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुए थे। बाद में समायोजन निरस्त होने के पश्चात पुनः कम्पोजिट विद्यालय कठार पर शिक्षा मित्र पद पर वापस आ गये थे।

बुधवार को अचानक तबीयत खराब होने पर स्वजन इलाज के लिए उन्हें लखनऊ ले गये। लखनऊ में  इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनका निधन हो गया।शुक्रवार की सुबह उनका शव भटेवरा आने पर कोहराम मच गया।पवन सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री है जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके निधन का समाचार मिलते ही यूटा के मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह सहित क्षेत्र के शिक्षक और शिक्षा मित्र तथा पास पड़ोस ग्रामीण उनके आवास पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित हुयें।

Related

JAUNPUR 964255243664713895

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item