पूर्व प्रधानाचार्य के निधन पर शिक्षा जगत में दौड़ी शोक की लहर

 

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय भिखनापुर गांव निवासी पूर्व प्रधानाचार्य मंगला प्रसाद सिंह का 75 वर्ष की अवस्था में आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ उठी। उनके अन्तिम दर्शन के लिए क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ दरवाजे पर उमड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। परिवार वाले उन्हे लेकर अस्पताल गये जहां उनका देहावसान हो गया। स्व. सिंह का पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। रामचरन सिंह इण्टरमीडिएट काॅलेज रवनियाॅ में कई दशक तक प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत रहने के उपरान्त उनका चयन जनपद के कुटीर कालेज चक्के में प्रधानाचार्य के पद पर हुआ था। वहां से सेवानिवृत्त होकर वे शिक्षा के प्रति समर्पित रहे और पूरे मनोयोग से कई महाविद्यालयों में बच्चों को रसायन विज्ञान एवं जीवविज्ञान की शिक्षा प्रदान करते रहे।
जीवन के आखिरी क्षण तक बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले विषय विशेषज्ञ के रूप में जनपद के ख्यातिलब्ध शिक्षक के निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके निधन पर गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज समोधपुर के प्रधानाचार्य डाॅ. अजेय प्रताप सिंह ने शोक प्रकट करते हुए उनके निधन को शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति बताया। रामचरन सिंह इण्टर कालेज रवनियाॅ-सुलतानपुर के प्रधानाचार्य सभाराज यादव ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उनके आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत शोकाकुल है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
092

Related

डाक्टर 3160132422690180805

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item