हनुमान मन्दिर से छतरी चोरी की घटना का पर्दाफाश ,छतरी चोरी की बिक्री के 1600 रुपये बरामद


खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को कस्बा के हनुमान मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सामान की बिक्री से प्राप्त 1600 नकद बरामद करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवशंकर पुत्र भरत लाल निवासी पिलकिछा, थाना खुटहन के रूप में हुई जो शातिर किस्म का चोर है। इसके पूर्व में जीआरपी कैंट वाराणसी से कुल 6 बार तथा कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य थानों से भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। थाना खेतासराय पर दर्ज धारा 305/317(2) बीएनएस के अंतर्गत यह खुलासा किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।



Related

डाक्टर 8124272001239923064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item