गीतांजलि जौनपुर ने 30 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

जौनपुर। धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था गीतांजलि जौनपुर द्वारा कड़ाके की ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के इस चरण में कुल 30 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के विशिष्ट सदस्य राम प्रकाश पांडे ‘मुन्ना प्रधान’ एवं गीतांजलि के संरक्षक अमरीश पांडे के कर-कमलों से उनके मठ चंबल तारा हरदीपुर में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक चंद्र प्रताप सोनी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष नीरज शाह, उपाध्यक्ष अमन सहगल, महासचिव रामानंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष पवन सोनी, सह-कोषाध्यक्ष अशोक मौर्य, विसर्जन प्रभारी ऋषभ माली, सांस्कृतिक सचिव अमित सैनी, देवेश साहू, वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार सिंह सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

मठ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक—महिमा पांडे, अरविंद पांडे, योगेंद्र नाथ पांडे, राहुल पांडे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधान राम प्रकाश पांडे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड से राहत दिलाने हेतु ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।


Related

JAUNPUR 4957743439509439791

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item