वोट चोरी से रिकॉर्ड डकैती तक पहुंची बीजेपी :नदीम जावेद

लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव को लेकर कांग्रेस चिंतित, पूर्व विधायक नदीम जावेद ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। जौनपुर ज़िला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नदीम जावेद ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा शासन तंत्र देश के लोकतंत्र को एक तरह के “एस.आई.आर सिस्टम” में बदलने की कोशिश कर रहा है, जहाँ जनता की आवाज़ को दबाया जाए और संवैधानिक संस्थाओं पर राजनीतिक दबाव बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर भाजपा और आरएसएस का अनुचित प्रभाव लोकतांत्रिक ढाँचे को कमजोर कर रहा है। महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा बिहार में रिकॉर्ड तोड़कर उन्हें “डकैती” की तरह नष्ट किए जाने की घटनाओं को उन्होंने लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक बताया।

श्री जावेद ने आरोप लगाया कि भाजपा और ओवैसी “एक ही सिक्के के दो पहलू” हैं, जो जाति और धर्म आधारित राजनीति कर समाज में विभाजन को बढ़ावा देते हैं। इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी सर्व धर्म, सर्व समाज और सर्व वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश का बड़ा जनसमूह खड़ा है, जिसका प्रमाण भारत जोड़ो यात्रा और वोट चोरी यात्रा में देखने को मिला।
पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ज़िला और शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा संगठन को मजबूत करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका के खिलाफ बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी, ताकि नागरिकों के मूल अधिकार— मताधिकार—की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

अंत में श्री जावेद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।
पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ़ खान, पूर्व अध्यक्ष लालजी चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यवीर सिंह, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Related

JAUNPUR 3120372286447012033

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item