राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को, जिलाधिकारी होंगे मुख्य अतिथि

जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन आज प्रकाश हिंदी भवन में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, उप महामंत्री आनंद मिश्रा तथा विधिक सलाहकार ऋषभ तिवारी की उपस्थिति में अधिवेशन के साथ-साथ परिषद के चुनाव की प्रक्रिया भी संपादित की जाएगी।

अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिषद का यह अधिवेशन कर्मचारियों की एकता, अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।

Related

डाक्टर 4971057053147774436

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item