विश्व कल्याण के लिए भक्ति के साथ विजेठूआ धाम के लिए निकली पदयात्रा
लेदुका स्थित देवाधिदेव महादेव मां काली मंदिर से जयशंकर के नेतृत्व में निकली पदयात्रा में शामिल हुए सैकड़ो भक्तजन
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के लेदुका गांव में स्थित देवाधिदेव महादेव मां काली मंदिर प्रांगण से रविवार की सुबह विश्व कल्याण हेतु आध्यात्मिक धर्म पद यात्रा विजेठूआ धाम सुल्तानपुर के लिए प्रस्थान की। प्रकांड ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच आयोजक राज राजेश्वर राजगुरु जयशंकर दूबे सपत्नीक के साथ सैकड़ो भक्तों के साथ पदयात्रा रवाना हुई तो क्षेत्र जयश्रीराम के उद्घोष से गूँज उठा। सड़क मार्ग से निकली पदयात्रा का बटाऊबीर, घनश्यामपुर, रामनगर, खुटहन आदि प्रमुख स्थानों पर भक्तजनों ने जोरदार स्वागत किया। आयोजक जयशंकर दूबे ने कहा कि विजेठूआ धाम पर बजरंगबली को सवा कुंतल शुद्ध देशी घी का लड्डू, सिन्दूर लेपन वस्त्र, तुलसीमाला प्रसाद के रूप में चढ़ाने के साथ धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान संदीप दूबे, महेश दूबे, कपिलमुनि दूबे, महात्मा शुक्ल, विशाल पाण्डेय, मनीष तिवारी, अभिषेक तिवारी, कमला तिवारी, शिवपूजन पाण्डेय, लालसाहब मिश्र, भगवान सिंह, संजय दूबे, रामजियावन तिवारी, मुंसीरजा, मोहम्मद शाहिद सहित सैकड़ों भक्तजनों की भीड़ मौजूद रही।

