शिक्षक हितों के लिए सदैव रहूंगा तत्पर : राजेश सिंह 'मुन्ना'

 स्वागत एवं परिचय समारोह का हुआ आयोजन 

जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश   उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपदीय शिक्षक संघ जौनपुर की तरफ से  नगर के एक होटल में 'शिक्षक परिचय समारोह'  का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों द्वारा नव नियुक प्रदेश उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । 

समारोह को संबोधित करते हुए राजेश सिंह "मुन्ना' ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पाण्डेय अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व प्रदान कर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा, साथ ही कहा कि, किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा,  शिक्षक साथियों के हित में सदैव तत्पर  रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर चलने का पूरा प्रयास करुंगा । साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि पूरे प्रदेश में शिक्षकों को और मजबूती से संगठित करते हुए संघ की शक्ति को मजबूती प्रदान करने का काम किया जायेगा ।


इस अवसर पर संजय सिंह जिला संयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर, सत्य प्रकाश मिश्रा सह संयोजक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर सहित , डा. विजय रघुवंशी, रमेश सिंह रामा, रुद्रसेन सिंह राणा, सिनिद्ध कुमार सिंह,  अध्यक्ष यूटा, डॉ हेमंत सिंह महामंत्री यूटा व जनार्दन सिंह,  डा. राजेश कुमार मौर्य,  संतोष साहू, राकेश कुमार सिंह,  अखिलेश यादव,  समर बहादुर सिंह,  कृष्ण कुमार यादव,  अनुपमा राय,  नीरज मिश्रा 'मस्तू' गुलाब राय, संजय सिंह, विनोद जायसवाल, मनीष गुप्ता,  आनंद राय,  मोनू यादव, पत्रकार विद्याधर राय 'विद्यार्थी' आदि मौजूद रहे ।

Related

डाक्टर 4622399295506371357

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item