एसआईआर अभियान में तेजी: जिलाधिकारी ने अवकाश के दिन किया औचक निरीक्षण, कार्मिकों का बढ़ाया उत्साह
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि एसआईआर के तहत डिजिटाइज्ड डाटा के नो-मैपिंग डेटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास और अथक मेहनत के चलते अभियान को गति मिली है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्धता भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभियान में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), सुपरवाइजर, लेखपाल एवं शिक्षकगण से संवाद कर उनके कार्यों की समीक्षा की और निरंतर प्रगति बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विशेष रूप से मैपिंग के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने पर बल देते हुए सभी कार्मिकों को ऊर्जान्वित किया। जिलाधिकारी ने अब तक किए गए गुणवत्तापूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को समय से पूर्ण कर सफल बनाया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में उत्साह और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

