कायस्थ समाज के सशक्त स्तंभ शरद चंद्र श्रीवास्तव को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्व. शरद चंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके असाधारण जीवन, समाज के प्रति समर्पण और सक्रिय व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरद जी समाज के लिए सदैव सक्रिय रहे। वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के साथ-साथ बूथ अध्यक्ष के रूप में भी संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
इस अवसर पर उनके बड़े भाई चंदन श्रीवास्तव ने नम आंखों से सभी से दिनांक 22 दिसंबर को आयोजित तेरहवीं संस्कार में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। महासभा पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूरा कायस्थ समाज उनके परिवार के साथ खड़ा है और महासभा हर सुख-दुख में परिवार के साथ रहेगी।
सभा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आनंद मोहन श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, इंद्रसेन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, इंजीनियर अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, एस.सी. लाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव ‘दादा’, धीरज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, जे.पी. श्रीवास्तव, भाजपा नेता सतीश सिंह त्यागी, सीमा तिवारी, रीता पटेल, संदीप तिवारी, राजेंद्र मौर्य, सभासद संदीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा आलोक श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, बृजेंद्र खरे, सत्यप्रकाश विकास, आलोक रंजन, ज्ञानचंद, सुनील अस्थाना, संजय अस्थाना (पत्रकार), दयाशंकर निगम, श्याम रतन, तूलिका श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, प्रतिमा श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पुण्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

