कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी

जौनपुर। दिल्ली में कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित वोट चोरी के खिलाफ 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ जोरदार हुंकार भरी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता के मतदान अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा व चुनाव आयोग की मिलीभगत से हो रही कथित वोट चोरी के विरोध में होने वाली इस विशाल महारैली में जौनपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह समय घर बैठने का नहीं है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर मजबूती से डटा रहे और एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं को पूरा सहयोग दें, ताकि भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर पार्टी का संगठन मजबूत रहना चाहिए, तभी लोकतंत्र को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का प्रभावी जवाब दिया जा सकेगा।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए जौनपुर से सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है और इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवराज पांडेय, अरुण शुक्ला, लाल प्रकाश पाल, अनिल सोनकर, डॉ. दिवाकर मौर्या, सभासद शहनवाज मंजूर, इरशाद खान, संदीप निषाद, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रवेश निषाद, रमेश चंद्र पाल, आरिफ सलमानी, इकबाल हुसैन, मुहम्मद ताहिर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 4046513119273965803

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item