कायस्थ महासभा भाजपा के साथ: डा0 इन्द्रसेन
https://www.shirazehind.com/2026/01/0.html
जौनपुर । भारतीय कायस्थ महासभा उप्र के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन सिन्हा से उनके दिल्ली कार्यालय पहुंचकर बधाई और शुभकामना देते हुए भाजपा को धन्यवाद ज्ञापित किया।उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करते हुए सामाजिक और संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हासिये पर जा रहा कायस्थ समाज को भारतीय जनता पार्टी ने अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना कर हमारे समाज को गौरवान्वित किया है। कायस्थ समाज एक ऐसा समाज है जो शत् प्रतिशत राष्ट्र धर्म को सदैव सर्वोपरि रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। मेरी अपेक्षा है कि अब हमारे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं और अब अपने सामाजिक ताने-बाने को भी मजबूत करते हुए आगे बढ़े। कायस्थ महासभा इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सिन्हा ने आस्वासन दिया कि कायस्थों के सम्मान को पार्टी पूरा सम्मान और हक दिलाने का प्रयास करेगी । समाज इस इसका हर स्तर से सहयोग करे।

