जौनपुर का गौरव बने उदित यादव

जौनपुर। जनपद के होनहार कबड्डी खिलाड़ी उदित यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जौनपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। 15 से 18 जनवरी तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित 51वीं जूनियर बालक नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में उदित यादव ने उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम में स्थान प्राप्त करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि साईं हॉस्टल की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मैट पर उदित का आत्मविश्वास, फुर्ती और जुझारूपन दर्शकों और खेल विशेषज्ञों को खासा प्रभावित करता रहा। उनका यह प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

अखईपुर, केराकत निवासी उदित यादव वर्तमान में जिला सचिव रवि चन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मेहदीगंज में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

उदित यादव की यह सफलता न केवल जौनपुर, बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। खेल जगत को उनसे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।

Related

JAUNPUR 1467202133449390856

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item