किसान यूनियन की बैठक में हंगामा, महिला सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए अभद्रता के आरोप


जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आयोजित किसान यूनियन की मासिक बैठक के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब किसी विवादित टिप्पणी को लेकर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव और महिला सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

महिला सदस्यों का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक के दौरान महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे नाराज महिलाओं ने विरोध जताते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिलाओं ने लात-घूंसे और जूतों से मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ महिलाएं आपस में भी भिड़ती नजर आईं।

स्थिति बिगड़ती देख प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव मौके से निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

हमले में शामिल महिला सदस्य शीला ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लंबे समय से गाली-गलौज, मनमानी और यूनियन के कार्यों में अनियमितता की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इसी आक्रोश के चलते बुधवार को विवाद ने उग्र रूप ले लिया।


Related

गाजीपुर 3331261875710297187

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item