दिव्यांग बच्चों संग जन्मदिन मना कर बिट्टू किन्नर ने दी संवेदना और सामाजिक समरसता की मिसाल
जौनपुर। जनपद की चर्चित किन्नर बिट्टू ने इस वर्ष अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाते हुए मानवता और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग बच्चों के साथ अत्यंत हर्षोल्लास के वातावरण में जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के दौरान बिट्टू किन्नर ने सबसे पहले केक काटा और सामने बैठी एक दिव्यांग बच्ची को अपने हाथों से केक खिलाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों और सभी दिव्यांग बच्चों को बारी-बारी से केक खिलाया गया। जन्मदिन के इस आत्मीय आयोजन से दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर विशेष खुशी देखने को मिली।
बिट्टू किन्नर ने कहा कि अब तक वह अपना जन्मदिन आम लोगों के साथ मनाती रही हैं, लेकिन इस बार दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मना कर उन्हें आत्मिक संतोष और खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटना उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहा।
कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों ने बिट्टू किन्नर को उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके उपरांत दिव्यांग बच्चों के साथ सभी ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया।
संस्था के गृहस्वामी एवं उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बिट्टू किन्नर को दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने पर बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। वहीं संस्था की सचिव किरण ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा, प्रवेश गुप्ता समेत अन्य सहयोगियों की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर बिट्टू किन्नर की पूर्वांचल महोत्सव टोली के सदस्य अमित निगम, दीपक श्रीवास्तव, रियाजुलहक खान, दीपक सिंह, अपूर्व सिंह, शशांक, ऋषभ गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, रोहित गुप्ता, नैन्सी पटेल, प्रियांशी पटेल, शरद साहू, सलमान शेख, आराधना, सोनम झा, ऋचा सिंह, प्रियंका जायसवाल, राखी सिंह, यूट्यूबर ‘लंगड़ी बुआ’ के नाम से प्रसिद्ध रिंकू विश्वकर्मा, डॉ. विकास सिंह, अंकिता मिश्रा, अमित, अरविंद सिंह, अंजना सिंह, बन्देश सिंह, दिनेश तिवारी, उपेंद्र मिश्रा, शिवा सिंह, अंजू सिंह, किरण सिंह, प्रीति अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि, मनीष गुप्ता, ईशान जायसवाल, शिवम जायसवाल, धीरज पाटिल, प्रिंस गौतम, अनुराग अग्रहरी, आनंद सिंह चौहान, अंकित गिरी, नूपुर अग्रहरि, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया गया यह जन्मदिन आयोजन समाज में संवेदनशीलता, समानता और प्रेम का प्रेरणादायी संदेश छोड़ गया।

