भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला व नगर युवा इकाई की कार्यकारिणी घोषित

 

जौनपुर। व्यापार एवं उद्योग जगत के देशव्यापी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला युवा इकाई एवं नगर युवा इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शहर के चांदमारी स्थित एक बैंक्विट हॉल में आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह रहे। संरक्षक के रूप में शशांक सिंह रानू तथा विशिष्ट अतिथि नगर महामंत्री दिलीप जायसवाल, शीतला चौकियां व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक यादव और जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मंच पर जिला युवा इकाई अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं नगर युवा इकाई अध्यक्ष अमित जायसवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में युवा इकाई के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इसके बाद जिला व नगर युवा इकाई अध्यक्षों द्वारा क्रमशः अपनी-अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवचयनित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि विवेक सिंह ने माल्यार्पण कर बधाई दी। अपने संबोधन में विवेक सिंह ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के व्यापारियों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन की मजबूती एकता से आती है और व्यापारी इसकी नींव हैं। व्यापारियों के सहयोग से ही संगठन को सर्वोच्च शिखर तक ले जाना प्राथमिकता है।

संरक्षक शशांक सिंह रानू ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और सभी व्यापारियों को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। जिला संगठन मंत्री अजय गुप्ता ने कहा कि आगजनी जैसी घटनाओं में नुकसान केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार की आजीविका प्रभावित होती है, ऐसे में पीड़ित व्यापारियों की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में दिलीप जायसवाल, प्रदीप सिंह रिंकू, राजदेव यादव, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, राघवेंद्र सिंह सहित अन्य व्यापारी नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता योगेश साहू ने किया। अंत में जिला व नगर युवा इकाई अध्यक्षों ने मंचासीन पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वेश जायसवाल, रवि अग्रहरि, अजीत सोनकर, संतोष अग्रहरि, विनय बरौतिया, राजू शुक्ला, विजय केडिया, सुरेंद्र मौर्य, प्रदीप सिंह, अनिल हरलालका, शिवकुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, कमल भाटिया, गौरी शंकर जायसवाल, प्रमोद मौर्य, शिव शंकर साहू, दिनेश साहू दिन्नू, दिलीप सेठ सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 592550455600769796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item