26 को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: अधिशासी अभियन्ता
https://www.shirazehind.com/2026/02/26_25.html
जौनपुर। नगर के नईगंज क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया गया कि सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र नईगंज में ब्रेकर के मरम्मत का कार्य 26 फरवरी को कराया जायेगा। इस दौरान 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र नईगंज से पोषित क्षेत्र, पालिटेक्निक चौराहा, सिटी स्टेशन, उमरपुर, रूहट्टा, बदलापुर पड़ाव मछलीशहर पड़ाव, मुरादगंज, नईगंज, तारापुर आदि क्षेत्रों की सुबह 10 बजे से 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुये अधिशासी अभियन्ता कटौती अवधि में विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग बनाये रखने हेतु अपील भी किया है।

