वृहद रोजगार मेले में 60 कंपनियों ने दिया अवसर

 

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर परिसर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं एमएलसी ब्रजेश सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर फीता काटकर किया।

राज्यमंत्री ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। वृहद रोजगार मेले में स्किल एवं नॉन-स्किल सहित विभिन्न डिग्री धारकों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मेले में Tata Group, Hindalco Industries सहित कुल 60 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने राजीव कुमार, शैफ, मंजीत कुमार, लैश कुमार, वैभव यादव, आकाश, मनीष, प्रिया यादव, काजल यादव, रत्नेश कुमार एवं विपिन सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे रोजगार मेले युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन विभाग द्वारा पारदर्शी तरीके से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनपद के युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल, उपनिदेशक सेवायोजन विभाग रवि शेखर, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज, ओम गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4104685236852121179

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item