जौनपुर में कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, 7 मार्च से बूथ स्तर तक चलेगा अभियान

 

जौनपुर। 7 मार्च से शुरू होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संगठन गीत तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

कार्यशाला में जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों के साथ-साथ प्रत्येक मंडल से तीन सदस्यीय प्रशिक्षक टोली ने भाग लिया। प्रत्येक मंडल से एक महामंत्री एवं एक महिला पदाधिकारी की भागीदारी अनिवार्य की गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये प्रशिक्षु अपने-अपने मंडलों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रशिक्षण सत्र सुबह से शुरू होकर दिनभर चला। केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण टोली के सदस्य ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यपद्धति की विस्तार से जानकारी दी। इसे विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण अभियानों में से एक बताया गया।

पूर्व सांसद डॉ. के.पी. सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता केवल चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करते हैं। समय-समय पर प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के मूल विचारों से जोड़ा जाता है।

पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने इसे कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित एवं सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने की पहल बताया। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि यह अभियान शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर देशभर में चलाया जा रहा है।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। मंडल स्तर पर दो दिवसीय और बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण होगा, जो 7 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और ‘एकात्म मानववाद’ की भावना इस अभियान का मूल आधार है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस अवसर पर पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 6874016785296922256

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item