गेहूं की फसल चर नीलगाय हो रहे सेहतमंद, किसानों की लागत हो रही तवाह

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के किसानों की गेहूं की फसल पर नीलगाय आफत बने हुए हैं। किसान रतजगा करके गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे हैं।बसुही नदी किनारे बसे भटेवरा,बामी, ऊंचडीह,अदारी,कठार,सेमरहो, रामगढ़,तिलौरा, अलापुर के किसान शाम होते ही टार्च और लाठी लेकर गेहूं के खेतों की ओर कूच कर जाते हैं और रात के दस ग्यारह बजे तक नदी किनारे ही खेतों की रखवाली कर रहे हैं।क्षेत्र के किसान शेर बहादुर सिंह, प्रसिद्ध नारायण सिंह, भूपेंद्र सिंह, अरविंद उपाध्याय, सियाराम तिवारी, पीयूष सिंह,प्रेम चन्द्र प्रजापति,अजय पाल,रामनारायण पाल, रमाशंकर यादव,जगलाल गौतम, मुन्ना गौतम,पोकई सरोज, रामकृपाल यादव,सुनील मौर्य , अम्बिका गौड़,गुलाब कन्नौजिया नीलगायों से परेशान हैं।बामी गांव के किसान शैलेन्द्र बताते हैं कि नीलगाय जितना गेहूं की फसल को चरते नहीं हैं उससे ज्यादा सींचे गये खेतों में पैरों से कुचलकर गेहूं की फसल तहस- नहस कर रहे हैं।चरी फसल तो पनप जायेगी लेकिन पैरों से कुचली फसल कीचड़ में सड़ जा रही है।

Related

डाक्टर 7646479631086135571

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item