संग्राम यादव गुरुजी शिक्षा के प्रति युवाओं को सदैव प्रेरित करते रहे: डॉ यदुवंशी

इंसानियत और भाईचारे की मिसाल थे गुरुजी: प्रोफेसर (डॉ)राकेश कुमार यादव

जौनपुर। संग्राम यादव गुरुजी समाज के हर तबके में लोकप्रिय थे।उनका सम्मान सर्व समाज के लोग करते थे। उक्त विचार प्रख्यात साहित्यकार डॉ ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने सिविल लाइंस स्थित पवन प्लाजा में आयोजित शोक सभा में व्यक्त किया।उन्होंने आगे कहा कि संग्राम यादव गुरुजी क्षेत्र के युवाओं को सदैव शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के पूर्व समन्वयक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने कहा कि संग्राम यादव गुरुजी मानवता, इंसानियत और भाईचारे की मिसाल थे इसीलिए समाज का हर वर्ग उनका सम्मान करता था। राजकीय डिग्री कॉलेज मटियारी जौनपुर में कार्यरत प्रोफेसर उदयभान यादव ने कहा कि गुरुजी जैसे लोग समाज में विरले ही मिलते हैं।विदित हो कि संग्राम यादव गुरुजी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ आशाराम जी के बड़े भाई थे। पूर्व शिक्षक संग्राम यादव गुरुजी(समैसा) के सुयोग्य पुत्र डॉ संजय यादव व विजय यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और अजय यादव भारतीय सेना से सेवानिवृत्त के बाद पीएसी में कार्यरत हैं।

Related

डाक्टर 2131762553786031176

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item