महाशिवरात्रि पर गो-आश्रय स्थलों में नंदी पूजन

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद के समस्त विकास खंडों में स्थित गो-आश्रय स्थलों पर नंदी पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सोंधी, शाहगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय ख्वाजा स्थित अस्थायी गो-आश्रय स्थल पहुंचकर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ नंदी पूजन में सहभागिता की। उन्होंने गोवंश का विधिवत पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं तिलक किया तथा अपने हाथों से गुड़, केला और हरा चारा खिलाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा का महाशिवरात्रि पर विशेष महत्व है। गौसेवा और गोसंरक्षण भारतीय सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी गो-आश्रय स्थलों पर स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त चारा, नियमित चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गो संरक्षण केंद्रों के सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान गोवंश की देखभाल करने वाले एक गोसेवक को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी सहित गो संरक्षण केंद्र के कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 4188300549408138517

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item