कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां
जौनपुर। रामनगर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय जेठपुरा में वार्षिकोत्सव समारोह पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्राम सभा के सम्मानित ग्राम प्रधान अनुराग कुमकुम सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, रजनीश सिंह, प्रभाकर मिश्र (मीडिया प्रभारी), विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, ग्राम सभा के गणमान्य लोग एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र ने किया। कुल 185 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और लगभग 40 रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मंच सजावट के लिए गुलशन कुमार आर्ट्स की जमकर सराहना की गई। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चला।
ग्राम प्रधान अनुराग सिंह ने प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र एवं पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम देखकर प्रतीत होता है कि विद्यालय किसी कॉन्वेंट स्कूल से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब से मिश्र जी ने कार्यभार संभाला है, विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को उनके हाथों प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्य प्रकाश मिश्र ने ग्राम प्रधान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने भी अनुराग सिंह के साथ जन्मदिन मनाया। ग्राम प्रधान की ओर से सभी बच्चों को तिथि भोजन एवं गिफ्ट पैक वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अरविन्द कुमार पटेल, भरत सिंह, चन्द्रशेखर, ध्रुव राज यादव, राजबहादुर यादव, सुनील कुमार उपाध्याय, शिक्षा मित्र उमेश कुमार, चित्रांश श्रीवास्तव, मीरा निषाद, मदीना बेगम, आशीष गोंड, पंचायत सहायक सुरज तपस्वी, लालजी, संतोष कुमार यादव, विवेक कुमार मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

