युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

 

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरापट्टी ग्राम सभा अंतर्गत श्रवनपुर गांव में गुरुवार भोर एक दुखद घटना सामने आई। 21 वर्षीय प्रदुम्य पाठक पुत्र ननकू पाठक ने घर से लगभग 100 मीटर दूर बगीचे में आम के पेड़ पर साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब परिवार के लोग दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले। युवक का शव पेड़ से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि युवक लगभग छह माह पूर्व पास्को एक्ट के एक मामले में जेल गया था जहां वह करीब छह माह तक बंद रहा। कुछ दिन पूर्व ही वह जेल से छूटकर घर आया था। हालांकि आत्महत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related

डाक्टर 8606231833190348399

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item