श्यामधर द्विवेदी बने सहायक निदेशक अभियोजन
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_52.html
जौनपुर।उत्तर प्रदेश शासन, गृह (पुलिस) अनुभाग-9 द्वारा जारी आदेश के तहत अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में श्यामधर द्विवेदी को पदोन्नति के आधार पर सहायक निदेशक अभियोजन पद पर नियुक्त किया गया है। श्री द्विवेदी इस जौनपुर में तैनात हैं।
जारी आदेश (संख्या-303/ई:0-9-26-1960702) के अनुसार, श्यामधर द्विवेदी सहित कुल आठ अधिकारियों को उच्च पद पर कार्यभार ग्रहण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि संबंधित अधिकारी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पूर्व पद से औपचारिक कार्यमुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
इस नियुक्ति को अभियोजन विभाग में अनुभव और वरिष्ठता के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, श्यामधर द्विवेदी को उनके प्रशासनिक कौशल और कार्यकुशलता के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

