विरार विधायक की टीम ने जफराबाद का किया दौरा, यूपी की कानून व्यवस्था और विकास मॉडल की सराहना

 

जफराबाद। महाराष्ट्र के पालघर जनपद स्थित विरार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजन नाईक के नेतृत्व में आई टीम ने जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरे के दौरान टीम ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन और विकास कार्यों पर चर्चा की।

टीम ताला मझवारा गांव के सुगुरदीपुर स्थित ब्लॉक प्रमुख बंसराज सिंह के आवास पर पहुंची, जहां उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र प्रसाद सिंह, आशुतोष सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, साधु सिंह, मुन्ना सिंह और शुभम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विधायक राजन नाईक ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। प्रदेश में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हुए हैं और गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। उन्होंने कहा कि पहले बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोटी के लिए अन्य राज्यों में जाते थे, लेकिन अब रोजगार के अवसर प्रदेश में ही बढ़े हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने से भी स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन हुआ है।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और कानून व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है। जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है और गुंडा-माफिया का भय समाप्त हुआ है।

इस दौरान जगदीश वर्तक, अरुण म्हात्रे, राजेश म्हात्रे, जयश्री नाईक, ज्योत्सना पाटिल, संगीता म्हात्रे, शशिकांत पाठक, अजय सिंह, गोलू सिंह जमैथा, चंचल सिंह, राजकेशर सिंह और शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3601787465912672432

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item