एसएसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण,दिया निर्देश

 

जफराबाद।एसएसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बुधवार की देर शाम को स्थानीय थाने का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने पहले थाने के कार्यालय को देखा।कार्यालय में अभिलेखों के बारे में जानकारी लिया।मुख्य अभिलेखों को लेकर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश भी दिया।उसके बाद उन्होंने शस्त्रागार में रखे असलहों व कारतूस आदि की जानकारी लिया।मालखाना की विस्तृत जानकारी लिया।हवालात की स्थिति को देखकर उसे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।इसके बाद थाना परिसर की साफ सफाई व प्रांगण तथा मेस व पुलिस बैरिक का भी निरीक्षण किया।उन्होंने थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल को निर्देश दिया कि अभिलेखों का रख रखाव दुरुस्त होना चाहिए।थाने में आने वाले आम लोगों से अच्छा व सरल व्यवहार रखें।कानून व्यवस्था को लेकर कोई लापरवाही नही होनी चाहिए।

Related

JAUNPUR 8097193546209763077

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item