पलटा मौसम,सर्द हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी,गलन बढ़ी

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र समेत पूरे जिले के विभिन्न भागों में मंगलवार को मौसम में तेजी से परिवर्तन हुआ।दस बजे के बाद से आसमान में बादलों की इंट्री हुई और देखते ही देखते आसमान बादलों से घिर गया और सर्द हवाएं चलना शुरू हो गईं।ढाई बजे के करीब बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया जो रुक रुक कर जारी रहा। अचानक मौसम परिवर्तन से स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।सुबह मौसम ठीक होने की वजह से काफी संख्या में बच्चे स्वेटर पहनकर स्कूल नहीं आये थे लेकिन छुट्टी से ठीक पहले बूंदाबांदी और सर्द हवाओं से स्कृली बच्चों को कंपकंपी होने लगी। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आयेगी जिससे ठंड कुछ और दिनों के लिए बढ़ जायेगी और गेहूं की फसल के लिए ठंड का बढ़ना लाभकारी रहेगा। मौसम के सर्द होने से एक बार फिर मंगलवार की शाम लोगों ने अलाव जला दिये हैं। ऐसे किसान जिन्होंने गेहूं की सिंचाई दो चार दिन पहले की है उन्हें डर कि अगर देर रात बारिश तेज होती है तो उनकी गेहूं की फसल पीली पड़ सकती है।

Related

डाक्टर 8665776214174499435

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item