तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
थानाध्यक्ष खुटहन रामाश्रय राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भटपुरा मोड़, ग्राम भटपुरा के पास सोमवार देर रात करीब 12.15 बजे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक मिस कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त की पहचान राजन सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी चौरी बाजार मझगवां कला, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के रूप में की। अभियुक्त के विरुद्ध थाना खुटहन पर मुकदमा संख्या 24/26 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक जयकृष्ण यादव, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार एवं कांस्टेबल इन्द्रजीत शामिल रहे।

