जमीनी विवाद में महिला पर चाकू से हमला, पुलिस जांच में जुटी

जौनपुर। मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के शीतलगंज बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार शीतलगंज बाजार निवासी साक्षी जायसवाल के मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को पड़ोस के कुछ लोग अपने परिवार की महिलाओं एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ मकान पर कब्जा करने पहुंचे। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे।

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट का प्रयास किया। वह जान बचाने के लिए घर के भीतर चली गई और मोबाइल से वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि वीडियो बनता देख दबंग जबरन घर में घुस आए, मोबाइल छीन लिया और करीब 32 हजार रुपये कीमत का मोबाइल तोड़ दिया। इसी दौरान एक महिला सब्जी काटने वाला चाकू लेकर दौड़ी और हमले में साक्षी जायसवाल के बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गई, जिससे अधिक रक्तस्राव होने लगा। शोर-शराबा होने पर आरोपित मौके से फरार हो गए।

घायल महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर हल्का सिपाही अनुज सिंह को जांच सौंपी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मकान का विवाद है। शुक्रवार को आदित्य जायसवाल व उनके पुत्र का शांति भंग में चालान किया गया था। उन्होंने चाकू से हमले के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Related

डाक्टर 2804144697001606457

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item