वाहन की चपेट में आने से प्रधान की हुई मौत

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर—शाहगंज मार्ग पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास सोमवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाईक सवार प्रधान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई जबकि घटना को लेकर तरह-तरह के कयाश लगाये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खम्भौरा गांव के 52 वर्षीय प्रधान डा. रामजन्म यादव बाइक से शहर से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह जौनपुर—शाहगंज मार्ग के पूर्वांचल विश्वविद्यालय चौकी के पास पहुंचे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और कुचलते हुए वह फरार हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी वह अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर आरोपी वाहन फरार हो गई पुलिस वाहन की तलाश में जुट गयी।



Related

डाक्टर 7969633045098908932

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item