बोतलबन्द पानी पर लगे प्रतिबन्ध से जौनपुर में छायी खुशी

समाजसेवी विकास तिवारी एवं अतुल सिंह ने कहा—  यह जनता की सेहत की जीत है

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए/एफएसएसएआई) द्वारा बोतलबंद पानी के 39 ब्रांड्स पर प्रतिबंध लगाये जाने की खबर ने जौनपुर की जनता में खुशी की लहर दौड़ा दी। राज्य स्तर पर चलाए गए अभियान में नमूनों की जांच में ये ब्रांड्स पीने योग्य नहीं पाए गए थे जिसके बाद इनकी निर्माण, सप्लाई और बिक्री पर रोक लगा दी गयी। इस फैसले को जौनपुर के निवासियों ने अपनी लम्बे समय से चली आ रही लड़ाई की जीत माना है। अवैध और घटिया गुणवत्ता वाले आर.ओ./पैकेज्ड वाटर प्लांट्स के खिलाफ जौनपुर में पिछले कई महीनों से चल रहे जन-अभियान के संयोजक विकास तिवारी एडवोकेट ने कहा कि यह सिर्फ 39 ब्रांड्स का प्रतिबंध नहीं, बल्कि जनता की सेहत की जीत है। हमने अम्बेडकर तिराहा पर हजारों हस्ताक्षर एकत्र किये थे और उच्च अधिकारियों तक अपनी आवाज पहुचाई थी। एफएसडीए का यह कड़ा कदम हमारे प्रयासों का नतीजा है।

इसी ऐतिहासिक फैसले को लेकर जौनपुर में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने मिठाई बाटकर एक-दूसरे को बधाई दिया जहां मौजूद अतुल सिंह एडवोकेट ने कहा कि अब बाजार में घटिया पानी कम मिलेगा, बच्चों की सेहत सुरक्षित रहेगी। एफएसडीए आयुक्त डॉ. रोशन जैकेब के निर्देश पर जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच में पानी पीने योग्य नहीं पाया गया जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गम्भीर प्रभाव पड़ सकता है।
वहीं विकास तिवारी ने कहा कि यह कदम सराहनीय है लेकिन हमारी माग है कि जौनपुर में भी स्थानीय स्तर पर सभी अवैध RO प्लांट्स की तत्काल जांच और सीलिंग हो। हम जल्द ही इस पर फिर से एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सभी समर्थकों का धन्यवाद देते हुये कहा कि जनता की जागरूकता से ही ऐसे बदलाव संभव हैं।
उक्त अवसर पर विराज ठाकुर, रामबचन यादव, राजकुमार प्रजापति, विशाल चौबे, देवेश मौर्य, रंजीत यादव, अंकित यादव, कुलदीप यादव, मिथिलेश उपाध्याय, शिवराज यादव, रोहित पाठक आदि उपस्थित रहे।

इन कम्पनियों पर लगा है प्रतिबन्ध


मैनपुरी: ग्लोबल ब्राण्ड, प्रयागराज: नीट H2O (NeeT H2O), रॉयल चैलेंज (Royal Challenge), आजमगढ़: ग्लासिया, गोरखपुर: रिलायबल फ्रेश (Reliable Fresh), हेल्दी एरा (Healthy Era), बस्ती: कीवी (Kiwi), आरके एक्वा शौक (RK Aqua Shok), चित्रकूट: क्वीन (Queen), गोंडा: सुपर फाइव स्टार (Super Five Star), अमृत पियो (Amrit Piyo), रिलेक्स (Relax), अंबेडकरनगर: एक्वा हेल्थ (Aqua Health), लखनऊ: वृष्टि (Vrishti), फिट (Fit), ओजिन (Ojin), बाराबंकी: किंग मेन (King Men), OXY, ज्ञानवी फूडटेक फूड व एलएपी (Gyanvi Foodtech Food & LAP), फतेहपुर: चिल (Chill), उन्नाव: फू फू पुक (Foofu Puk), डेली एक्वा (Daily Aqua), हिल्डिन (Hildin), रामपुर: एक्वा ऐस (Aqua Ace), चंदौली: गुगली (Gugli), एक्वा यूएस (Aqua US), टीचर्स (Teachers), गौतमबुद्धनगर: एक्वा बोट (Aqua Boat), वाराणसी: साईं नीर (Sai Neer), एक्वासिया (Aquasia), लखीमपुर खीरी: न्यू गंगा जल (New Ganga Jal), रायबरेली: मि. जलज (Mr. Jalaj), आर्वा (Arva), शाहजहांपुर: फिनवेल (Finwel), इटावा: निर्मल धारा (Nirmal Dhara), कैनियन एक्वा (Canyon Aqua) एवं सिद्धार्थनगर: वेदिक (Vedic)।


Related

डाक्टर 6940173425494578987

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item