वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र सिंह का एम्स में निधन, शोक की लहर

 

जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह का उपचार के दौरान All India Institute of Medical Sciences (एम्स) में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही अधिवक्ता समुदाय सहित शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती थे, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री सिंह नगर के मियांपुर मोहल्ले के निवासी थे और विधि क्षेत्र में उनकी सादगी, स्पष्टवादिता तथा संघर्षशील व्यक्तित्व के लिए विशेष पहचान थी।

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उनके निधन को विधि जगत की अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शोकसभा आयोजित कर अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related

JAUNPUR 3689751871587568239

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item