पीहू यादव ने भाषण प्रतियोगिता में किया जिले में पहला स्थान प्राप्त

 

जफराबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में एलएसएस नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नरौली की छात्रा पीहू यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला विज्ञान क्लब जौनपुर के तत्वावधान में नगर स्थित बीआरपी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता के दौरान पीहू यादव ने अपने ओजस्वी, आत्मविश्वास से भरपूर और प्रभावशाली भाषण से निर्णायक मंडल सहित उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया। अपने सशक्त विचारों और स्पष्ट प्रस्तुति के दम पर वह प्रतियोगिता की टॉपर बनीं।

पीहू यादव को उनकी इस उपलब्धि पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव एवं विवेक कुमार सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

छात्रा की सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उषा सिंह, संस्थापक डॉ. संजीव कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य शिवमिलन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पीहू यादव को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related

डाक्टर 182589234755756335

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item