दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

 प्रशासन ने परिसर कराया खाली, पुलिस ने शुरू की सघन जांच

जौनपुर। शहर स्थित दीवानी न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मंगलवार को अफरातफरी मच गई। यह धमकी जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।  सघन तलाशी अभियान चलाया। न्यायालय परिसर के प्रत्येक कक्ष, बार कक्ष तथा आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जांच देर तक जारी रही।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने इसे न्याय व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

Related

JAUNPUR 1862492861500768137

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item