यूपीपीसीएस 2024: उर्वशी चंद ने हासिल की 25वीं रैंक, जौनपुर से जुड़ी सफलता की कहानी

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 परीक्षा में गोरखपुर की मूल निवासी उर्वशी चंद ने प्रदेश में 25वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता अर्जित की है। उनका चयन ‘असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर)’ के पद पर हुआ है।

उर्वशी की इस उपलब्धि में जौनपुर से उनका गहरा जुड़ाव भी खास महत्व रखता है। उनके पिता, राजेंद्र चंद (सेवानिवृत्त जिला जज) वर्ष 2006 से 2009 के बीच जौनपुर में अपर जिला जज के पद पर तैनात रहे। इसी दौरान उर्वशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा यहीं बिताया।

उन्होंने जौनपुर के प्रतिष्ठित हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसने उनकी शैक्षिक नींव को मजबूत बनाया।

उर्वशी एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां न्यायिक और लोक सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनकी बड़ी बहन रश्मि चंद आजमगढ़ में एसीजेएम (ACJM) के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके जीजा अभिनंदन सिंह (एलआईसी विकास अधिकारी) जौनपुर की यू.पी. सिंह कॉलोनी के निवासी हैं, जिससे उनका इस शहर से पारिवारिक संबंध और भी मजबूत बना हुआ है।

गौरतलब है कि उर्वशी का मूल निवास गोरखपुर जनपद के नेवासा, गोलाबाजार क्षेत्र में है।

उर्वशी चंद की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि जौनपुर के शैक्षिक परिवेश के लिए भी गर्व की बात है। उनकी सफलता से हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल सहित जिले के छात्र-छात्राओं को प्रेरणा 

Related

JAUNPUR 8163886339184984667

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item