सिविल सेवा परीक्षा में उत्कर्ष मिश्रा को मिली 337 वीं रैंक

 जौनपुर। विकास खंड बदलापुर के  तुलापुर  निवासी चन्द्रेश मिश्रा के पुत्र उत्कर्ष मिश्रा को शुक्रवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 337 वीं रैंक प्राप्त हुई है। उत्कर्ष पिछली बार भी साक्षात्कार दिये थे किंतु अंतिम चयन से बाहर हो गए थे।यह इनका पांचवां प्रयास था।आई आई टी कानपुर से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था । उत्कर्ष की स्कूली शिक्षा बरेली जनपद से आई सी एस सी बोर्ड से हुई है। सिविल सेवा परीक्षा में इनका  ऐच्छिक विषय भी मैकेनिकल इंजीनियरिंग ही था। उत्कर्ष की माता शशिकला मिश्रा गृहणी हैं और पिता चन्द्रेश मिश्रा इंजीनियरिंग और मेडिकल तैयारी के लिए बरेली में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उत्कर्ष के छोटे भाई हर्ष मिश्रा भी आई आई टी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किये हुए हैं उनके चयन पर पारसनाथ मिश्रा, केदारनाथ मिश्रा ओंकारनाथ मिश्रा,बी डी मिश्रा और धनंजय मिश्रा ने हर्ष व्यक्त किया और पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

Related

डाक्टर 2678283337823290407

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item