यूपीएससी में शुभम सिंह चंदेल ने प्राप्त किया 378वीं रैंक, जौनपुर का नाम किया रोशन

जौनपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में जिले के सिकरारा क्षेत्र के देवपुर (धोबहा) गांव निवासी शुभम सिंह चंदेल ने 378वीं रैंक हासिल कर जौनपुर का नाम रोशन किया है। शुभम, सिकरारा ब्लॉक में तैनात सोशल ऑडिटर दीनानाथ सिंह ‘छेदी’ के पुत्र हैं।

जैसे ही शुभम के चयन की खबर गांव और क्षेत्र में पहुंची, परिवार के साथ पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और शुभम व उनके परिजनों को बधाई दी।

बताया जा रहा है कि शुभम सिंह चंदेल ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। परिवार और ग्रामीणों के अनुसार शुभम बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं। उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत से साकार कर दिखाया।

शुभम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related

JAUNPUR 2769150033915375964

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item