कब्रिस्तान व भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे पर लेखपाल ने 5 पर कराया मुकदमा

 

चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना के विशेषरपुर व धन्नेपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान व भीटा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लेखपालद्वय ने 5 आरोपितों के विरुद्ध एंटी भू—माफिया के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार लेखपालद्वय प्रभात यादव व रमेश चंद दुबे ने थाना पर दिये तहरीर में बताया कि शिकायतकर्ता की प्रार्थना पत्र पर जाँच की गई तो विशेषरपुर क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान की जमीन के आंशिक क्षेत्र पर धन्नेपुर निवासी धर्मेंद्र बिन्द व राजन बिन्द द्वारा करकट रखकर अवैध कब्जा किया गया है।
वहीं धन्नेपुर क्षेत्र स्थित भीटा की जमीन के लगभग 60 वर्गमीटर अंश पर धन्नेपुर निवासी मंशा राम बिन्द, जयशंकर बिन्द, मुलेन्दर बिन्द द्वारा पक्का मकान, शौचालय व टीनशेड बनाकर अवैध कब्जा किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने एंटी भू—माफिया के तहत कार्यवाही करते हुए 5 नामजद आरोपितों के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में मुकदमा कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव कों सौंपी गई है।

Related

डाक्टर 6494729350971651434

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item