कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह 8 मार्च को
https://www.shirazehind.com/2026/03/8.html
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 जौनपुर के तत्वावधान में 8 मार्च 2026 दिन रविवार को दो बजे दोपहर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आर.के. पैलेस मैरिज लॉन, मैहर मंदिर के सामने आयोजित होगा।
समारोह में सभी चित्रांश बंधुओं को सपरिवार सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में फगुआ-चौताल, बच्चों द्वारा आकर्षक होली प्रस्तुतियां, महिलाओं द्वारा राधा-कृष्ण की होली, फगुआ गीत तथा होलिका दहन की पारंपरिक झांकी प्रस्तुत की जाएगी। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां उत्साहपूर्वक की जा रही हैं।
इस अवसर पर समाज के लोग एकत्र होकर होली के पारंपरिक रंग और सांस्कृतिक विरासत को साझा करेंगे। उपरोक्त जानकारी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने दी है।

