जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर महाविद्यालय को मिला प्रथम स्थान

 रोवर्स रेंजर्स की दोनों टीमें प्रथम स्थान पर रहीं विजेता 

बदलापुर, जौनपुर ।।जनपद जौनपुर में महाविद्यालयों के रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर की दोनों टीमें प्रथम स्थान प्राप्त करके विजेता रही। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा रोवर्स रेंजर्स जनपदीय समागम-2026 का आयोजन शारदा महाविद्यालय करेडे़पुर जौनपुर में दिनांक 28 व 29 मार्च,2026 को किया गया। इस समागम में कुल 9 महाविद्यालयों की रोवर्स रेंजर्स टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निर्णायक मंडल  के परिणाम में रोवर्स रेंजर्स दोनों में सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर को प्रथम स्थान पर विजेता घोषित किया गया। बदलापुर महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,प्रो.धीरेंद्र पटेल , डॉ.ओ.पी.दुबे, डॉ.अशेष उपाध्याय, डॉ.पूनम, डॉ.कुलदीप शुक्ला, डॉ.आर.पी.सिंह, डॉ.हरिकेश सिंह,कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह,राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह सहित पूरे महाविद्यालय परिवार द्वारा रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ.कर्मचन्द यादव, डॉ.रेखा मिश्रा, रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षक तथा छात्र-छात्राओं को जीत की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करके उत्साहवर्धन किया गया। अमन यादव, शिवम् तिवारी, शिवांग सिंह, अभिनव,सूरज मौर्य, आशुतोष, काजल उपाध्याय,शुभी सिंह, अनामिका तिवारी,प्रिया यादव,रुबी, रिंकी, श्वेता विश्वकर्मा आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर जौनपुर में दिनांक 07 एवं 08 अप्रैल,2026 को रोवर्स रेंजर्स विश्वविद्यालयीय समागम-2026 का आयोजन होने जा रहा है। इसमें जनपद जौनपुर और गाजीपुर की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Related

JAUNPUR 5883297498709524464

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item