वाराणसी से टाण्डा जा रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटी
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_200.html
सिद्दीकपुर, जौनपुर। फैजाबाद—जौनपुर रेल प्रखंड पर सोमवार को मिहरावां खेतासराय के बीचों—बीच भुडकुडहां के पास पूर्वाह्न सवा 11 बजे एक कोयला लदी मालगाड़ी की कपलर टूट जाने से मालगाड़ी दो पार्टों में बंट गई। उक्त मालगाड़ी में दो मालगाड़ी का कोच और डीजल इंजन लगे थे जिसमें कोयला लादकर टांडा थर्मल पावर प्लांट में जा रहा था। बताया गया कि उक्त मालगाड़ी मिहरावां रेलवे स्टेशन से सवा 11 बजे आगे टांडा थर्मल पॉवर प्लांट के लिए रवाना हुई तभी चंद मिनटों में ही भुडकुडहां गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन कपलर अचानक टूट गया। इसके चलते मालगाड़ी दो पार्टो में बंट गई। ट्रेन लगभग 45 मिनट तक खड़ी रही। गार्ड व चालकों के प्रयास से कपलर को फिर से जोड़कर दोनों पार्टों में बंटी मालगाड़ी को जोड़कर आगे के लिए रवाना किया। उस दौरान किसी रेलगाड़ी के आने का समय नहीं था। रेलवे लाइन पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ। लगभग 12 बजे उक्त मालगाड़ी अपने गन्तव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

