दिव्यांग बंदियों को सहायक उपकरण वितरित, जेल निरीक्षण में व्यवस्था सुधार के निर्देश

 

जौनपुर ।जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में जनपद कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दिव्यांग बंदियों के प्रति संवेदनशील पहल भी देखने को मिली। पात्रता के आधार पर तीन दिव्यांग बंदियों को व्हीलचेयर एवं तीन को बैसाखी वितरित की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

 जनपद न्यायाधीश ने निर्देशित किया कि कारागार में निरुद्ध सभी बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। वहीं जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कारागार की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीजीएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 114122542463975149

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item