वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन

 वैदिक मंत्रोचारण, हवन, पूजन, मां के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने मां शीतला जी का दर्शन पूजन किया। चौथे दिन कूष्मांडा माता रानी की पूजा की जाती है जो अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि की रचना करने वाली देवी मानी जाती हैं। इस दिन भक्त पीले रंग के वस्त्र पहनकर मां को मालपुआ या हलवा-दही का भोग लगाकर और 'ॐ कूष्मांडायै नमः' मंत्र जप के साथ पूजा करने से सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है। माँ कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है।
नव दिन की व्रती महिलाएं सुबह स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध कर माँ कूष्मांडा को पीले फूल, फल, धूप और दीप अर्पित करते हुये अष्टभुजा देवी की पूजा करते समय 'ॐ देवी कूष्मांडायै नमः' मंत्र का जाप किया। वहीं मां कूष्मांडा को मालपुआ अत्यन्त प्रिय है। इसके अलावा खीर, हलवा, या केसर युक्त पेड़ा भी चढ़ाया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां की पूजा करने से रोग, दोष दूर होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन सूर्य से संबंधित दोषों को दूर करने के लिए भी विशेष माना जाता है।
देखा गया कि चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर के महंत विवेकानंद पन्डा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पहले ब्रम्ह मुहुर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन, पूजन, जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक एवं भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किया। नवरात्रि का चौथे दिन व्रती महिलाओं ने अपने घर मे विधि—विधान से दुर्गा सप्तशती पाठ करके आरती पूजन किया। दूर-दराज से धाम में आने वाले भक्तों का तांता देर शाम तक लगा रहा। दर्शन-पूजन करने के पश्चात दर्शन पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरवनाथ एवं मां काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन किये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव अपने सहयोगी पुलिसकर्मी एवं पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 7112378467881293955

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item