दुर्घटना में युवक की हुई मौत

 

सिकरारा, जौनपुर। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर सोमवार की रात थाना के समीप एक चाय की दुकान के सामने पिकअप जीप के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित भाऊपुर गांव निवासी अर्जुन वनवासी उर्फ पप्पू सिकरारा थाना के पास ही स्थित वनवासी बस्ती में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। देर रात वह सिकरारा चौराहा की तरफ पैदल ही राजमार्ग पर जा रहा था कि एक चाय की दुकान के पास मछलीशहर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप जीप की चपेट में आने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर ही पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस सेवा से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस का दावा है कि दुर्घटना करने वाली पिकअप जीप को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं थाने के उपनिरीक्षक राम नेवास ने बताया कि स्वजनों को सूचना दे दिया गया है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Related

डाक्टर 3771654906680301293

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item