नवरात्र में चौरा माता को बढ़ई चढ़ाते हैं अपने हाथ की बनी छोटी सी खटिया

 

जौनपुर। चैत्र नवरात्र पर इस समय  देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर जारी है। बहुत सारे लोग पूरे नवरात्र व्रत हैं। घरों में कलश स्थापना की गई है। नारियल, चुनरी, प्रसाद, फूल माला चढ़ाया जा रहा है। शुक्रवार को नवमी पर हवन का कार्य भी होगा। कुंवारी कन्याओं का पूजन उनके सिर पर चुनरी रखकर,हाथ में कलावा बांध कर चंदन लगाकर तथा सत्तू खिलाकर मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में किया जाता है।इन सबके अलावा जो सबसे हटकर है,वह है ,ग्रामीण इलाकों में बढ़ई माता रानी की पूजा स्वरूप चढ़ावे में छोटी-छोटी खटिया बनाकर चौरा माता की नीम के पेड़ में लाकर बांध जाते हैं।इस सम्बन्ध में विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के बढई राममनोहर विश्वकर्मा बताते हैं कि उनके यहां पीढ़ी दर पीढ़ी से यह परम्परा चली आई है।इसी परम्परा के निर्वहन में वह भी चैत्र और शारदीय नवरात्र दोनों में चौरा माता के नीम के पेड़ पर अपने हाथ से छोटी-छोटी खाट बनाकर चढ़ाते हैं।ऐसा करके ही हमारा परिवार अपनी पूजा को पूर्ण मानता है।इसी से हम अपने हुनर का समर्पण माता रानी के प्रति दिखाते हैं।

Related

JAUNPUR 1459960293622367625

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item