श्रद्धा एवं भक्ति के साथ प्रारम्भ हुआ चैत्र नवरात्र

जौनपुर। नगर के परमानतपुर में स्थित श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर वाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। प्रातःकाल विधि-विधान से कलश स्थापना कर माँ शैलपुत्री की पूजा की गई जिसके साथ ही नौ दिवसीय महापर्व का आगाज़ हो गया।

इस मौके पर यजमान एवं ट्रस्टी रविकांत जायसवाल संग पत्नी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन-पूजन के लिए लगी रहीं। “जय माता दी” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना किया। नवरात्र के अवसर पर मंदिर प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान प्रधान ट्रस्टी सत्य प्रकाश, प्रबंधक रोहित जायसवाल, ट्रस्टी आशुतोष जायसवाल, ट्रस्टी सुशील जायसवाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने माँ के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना किया। नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने इस महापर्व के प्रति लोगों की गहरी आस्था और उत्साह को दर्शाया। आगामी दिनों में भी मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

Related

JAUNPUR 5134559093466385419

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item