ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले में कनेक्शन जोड़ने का ग्रामीणों ने किया विरोध, बैरंग लौटी टीम

 

गौराबादशाहपुर जौनपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनारी गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बिजली विभाग की टीम एक चालू ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले का कनेक्शन जोड़ने पहुंची। ग्रामीणों के कड़े विरोध और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ हुई तीखी बहस के बाद टीम को बिना कार्य किए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।

सोनारी गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में करीब 40 घरों की आबादी के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कि पास के ही दूसरे मोहल्ले के कुछ प्रभावशाली लोगों का कनेक्शन जोड़ने के लिए बिजली विभाग के जेई और एसडीओ अपनी टीम के साथ ब्राह्मण मुहल्ले में पहुंचे थे। विभाग की योजना इस चालू ट्रांसफार्मर से दूसरे मोहल्ले को बिजली सप्लाई देने की थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, वे लामबंद हो गए। ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि उनके मोहल्ले का लोड पहले से ही अधिक है और वे खुद ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए विभाग में आवेदन दे चुके हैं। ग्रामीणों का तर्क था कि यदि इस छोटे ट्रांसफार्मर पर दूसरे मोहल्ले का भी भार डाल दिया गया, तो यह भी जल्द ही जल जाएगा और पूरा गांव अंधेरे में डूब जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही। अंततः जन आक्रोश को देखते हुए टीम को पीछे हटना पड़ा। विरोध करने वालों में मुख्य रूप से नरेंद्र मिश्रा, शेषनाथ मिश्रा, साहब लाल मिश्रा, सुभाष मिश्रा, नितेश मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, अर्पित, उर्मिला, रागनी, सीतामनी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसडीओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव निवासी अर्नव मिश्रा ने उक्त ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने के लिए जिलाधिकारी के यहां पर प्रार्थना पत्र दिया था जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन करने के लिए टीम गई थी। ग्रामीणों के विरोध से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

Related

JAUNPUR 8202049808914363446

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item